Thursday, May 1, 2014

जरा लाईट ले मामू

अबे बैंगन की तुमारी! मेरा नाम चिरंजीवी, मई यहाका बादशा! पूरा हैदराबाद मेरेको जानता. सब लोगां मेरेको सलाम करते. और तुम मेरे को लाईनमें खडा होनेको बोलता? मेरा पिक्चरमें मेरा फाईट देका नई लगतां मेरेको. मई वो साउतवाला लुंगीवाला हीरो नै, जीन्स पैनके घुटनेतक आनेवाला आदिदास शू डालके फाईट किया मै. और ये हौला मेरेकू बोलता लाईनके पिछू जाको खडनेको. कालीपिली दम कर्रा. हैदराबादमें ऐसा नई होता. अपनेको पैले वोट होना  बोलके तो होनाच. जरा लाईट ले मामू.

तू अपुनकू नई जानता. एकसो पचास फिल्ममें काम किया मैं. सबके सब पिच्चरमैं जितना बी डान्स है उसमे मैइच आगे है. कोई मेरेकू नई बोला सार, प्लीज, पीछे जाको नाचो. एक पिक्चरमें मई सिर्फ नंदीबैल का रोल किया. कुच्च नई, तीन घंटा सिर्फ शंकर भगवान के सामने बैटने का. ज्यादा ष्टोरी नई था, लेकिन "लीड" रोल था, वहा भी सबके आगे भगवान के पास मई. उस रोल के लिये मेरेकू नंदी एवॉर्ड मिला. तबसे साउतका नंदी बोलरे सब मेरको. तो चप्पु मेरे राजा कार्तिकगारू, भगवान के मंदिर में नंदीकोभी बोलोगे पीछे लाइनमें जाको बैठो? जरा लाईट ले मामू.

मेरा  येक पिक्चर "घराना मोगुडू", तेलुगुमें सबसे आगे, दस करोड का धंदा किया. तबसे सब लोगां मेरेकू बीगर द्यान बच्चन बोलते. बच्चन खुद मिलने आया, मईने देका, येईच मेरेसे बिगर और लॉंगर दिखरा. मई फिर मेरा नंबर ५ का शू पैनके मिलनेको गया. हीरॉइन लंबी रहती तो मई येईच शू पैनता. बच्चन को मेरे तरफ देकनेवास्ते उपर देकना पडा. मईने उसको पास लेके आशीर्वादबी दिया. तबी उसका बुरा दिन चल रहा था. उसको फिकरच नक्को बोला मई, ये चिरंजीवीका वादा बोला मई. मई बहुत उंचाईपे था. मई प्लेटफ़ॉर्म के उपर माईक लेके था, वो नीचे पैली लाईन में सोफेपे था. ऐसे सूप्परइस्टारकू तुम लाईन के पीछे जानेकू बोलरा? जरा लाईट ले मामू.

तीस सालसे मई लीड रोल कर्रा. फिर बोला अपना एक्टींग इतना सूपर, इतना लीडिंग, तो पोलिटिक्स मई फाडके रख देगा. करके मई अपना पार्टी बनाया. सोशल जस्टिस सबको होना करके अपना पार्टीका अजेंडा रखा. उधर बी मई आगे. जस्टिस करनेके पैले इनजस्टीस जरुरी होना करके मई पैले इनजस्टीस क्रिएट किया. उसका पहला कस्टमर अपना घरमेईच था, अपना बेटी. इनजस्टिस करके बादमे जस्टिस करनेका आयडिया पैला अपनाच. उधरभी आपुन सबसे आगे था. मेरा बेटी मेरेकू बोलरा, अप्पा, इतना इनजस्टीस मेरेकोच कायकू? मेरा गलती सुधारा मई. सब लोगान को जस्टीस चाहिये तो पैले उनकाभी इनजस्टिस होना. आज बी आपुन येईच करने को इदर आया था. और तुम बोलरा मै आगे कायकू जारा? क्या मामू क्या बातां करते तुम? जरा लाईट ले मामू! हैदराबादमई ऐसाच होता मामू!


 

No comments:

Post a Comment